फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के फुट ओवरब्रिज बने सफेद हाथी, उपयोगिता पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने उठाए सवाल, शिफ्ट करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सड़क पार करने के लिए बनाए गए कई फुट ओवरब्रिज अब लोगों के लिए सुविधा की जगह ''सफेद हाथी'' बन गए हैं। पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने आरोप लगाया है कि इन पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ये जनता से दूर हैं। बेदी ने कहा कि कुछ ओवरब्रिज का इस्तेमाल नशे करने वालों और भिखारियों के ठिकाने के तौर पर हो रहा है। बेदी ने बताया कि इन फुट ओवरब्रिज पर नशे से जुड़ी सामग्री, इस्तेमाल की गई सिरिंज और खाली बोतलें मिलती हैं। यहां गंदगी भी फैली रहती है। रात के समय असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं हैं। उन्होंने गमाडा से सभी फुट ओवरब्रिज का मौके पर सर्वेक्षण करवाने की मांग की। बेदी ने कहा कि अनुपयोगी ओवरब्रिज को ऐसी जगहों पर शिफ्ट किया जाए जहां पैदल लोगों की आवाजाही अधिक है। उन्होंने गुरुद्वारा सिंह शहीदां साहिब, वाईपीएस चौक और फेज-6 सिविल अस्पताल/मैक्स अस्पताल क्षेत्र जैसे भारी ट्रैफिक वाले स्थानों पर नए ओवरब्रिज की जरूरत बताई। बेदी ने बुजुर्गों, मरीजों और दिव्यांगों के लिए लिफ्ट या आसान पहुंच की सुविधा भी शामिल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी ने भी उठाए सवाल
समाजसेवी जतिंदर आनंद टिंकू ने भी मोहाली के फुट ओवरब्रिज की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फेज-7 का फुट ओवरब्रिज लंबे समय से ''सफेद हाथी'' बना हुआ है। टिंकू के अनुसार, इस ओवरब्रिज से लोगों को कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें