हजारों परिवार के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों खाना बनाने, नहाने और शौचालय तक के लिए पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि ट्यूबवेल बिजली के कुंडी कनेक्शन (अवैध कनेक्शन) से चल रहा था।
मोहाली के सेक्टर-125 न्यू सन्नी एनक्लेव में चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से हाहाकार मचा हुआ है। चोरी की बिजली से ट्यूबवेल चलाने पर बिजली विभाग ने कार्रवाई कर बिल्डर पर 12 लाख की पेनल्टी लगा दी है।
विज्ञापन
ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटने से चार दिन से करीब 30 हजार से ज्यादा लोग पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। शनिवार को सुबह चार बजे से लेकर करीब 100 से ज्यादा टैंकर मंगवाने के बाद दुखी लोग सड़क पर उतरे और हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
हजारों परिवार के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों खाना बनाने, नहाने और शौचालय तक के लिए पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि ट्यूबवेल बिजली के कुंडी कनेक्शन (अवैध कनेक्शन) से चल रहा था।
बिजली विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने कार्रवाई कर कनेक्शन काट दिया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली चोरी के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शनिवार को लोगों ने एक हजार रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से मंगवाया। वहीं तीन से चार घंटे के बाद टैंकर पहुंच रहे हैं।