फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिला रोजगार ब्यूरो ने स्कूलों में करवाया मास काउंसिलिंग प्रोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो लगातार मास काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में जिले के 22 सरकारी स्कूलों में कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए गए। इस कैंपेन के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरौंत, हाई स्कूल सरसीनी, झरमरी, बत्ता, सनेटा, मियांपुर चंगर, मानकपुर शरीफ, कुब्बाहेड़ी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकरूलापुर, गोबिंदगढ़, कुराली, हाई स्कूल मोटेमाजरा, टंगौरी, बाकरपुर, स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी, हाई स्कूल बलौंगी, दांऊ, भुखड़ी, देसू माजरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजातड़ी, झंजेड़ी और समरौली में कार्यक्रम किया गया। काउंसिलिंग में 2864 छात्रों ने भाग लेकर दसवीं और बारहवीं के बाद उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्ट्स, कॉमर्स, लॉ, खेल, डिफेंस, पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित स्व-रोजगार योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें