प्रोगेसिव समिट को लेकर शहर में लगाए गए स्पेशल फ्लैग।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर में होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। समिट में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उद्योगपति व डेलीगेट्स आ रहे हैं। ऐसे में सरकार उनका दिल जीतने में कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। सालों से शहर के प्रवेश द्वार संवारने की योजना बन रही थी लेकिन समिट की वजह से यह संभव हो पाया है। इसके अलावा रोड व अन्य काम पूरे किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के समागम होते रहने चाहिए। इसी बहाने शहर की सुंदरता में निखार आता है।
दूसरी तरफ पंजाब के सेहत मंत्री व विधायक बलबीर सिद्धू ने कहा कि प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2019 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग घरानों से बड़ा निवेश खींचेगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आर्थिक विकास दर जुलाई में 4.5 फीसदी है, जबकि पिछले साल इस समय दौरान यह दर 7.1 थी। पंजाब जो कि जमीन पक्षीय देश का सिर्फ 1.5 हिस्सा बनता है वह भारत के कुछ घरेलू उत्पादन जीडीपी में 3 फीसदी योगदान दे रहा है। राज्य में दो लाख छोटे, लघु व दरमियान इकाइयां हैं जो कि राज्य को मजबूत उद्योग आधार देती हैं।
पंजाब में ऐसे बना माहौल
सेहत मंत्री ने कहा कि जब से कैप्टन सरकार सत्ता में आई है तक से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलग अलग कंपनियां ने पंजाब में पचास हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। पिछले दो सालों में एग्रो व फूड प्रोसेसिंग में 3523 करोड़, मैन्युफैक्चरिंग व लाइट इंजीनियरिंग में 8300 करोड़, केमिकल व पेट्रो कैमिकल में 22711, शिक्षा क्षेत्र में 5727 करोड़, नई आने वाले ऊर्जा क्षेत्र में 2116 करोड़ और 8027 करोड़ का निवेश अन्य क्षेत्रों में हुआ है। पंजाब में फूड व फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, टेक्सटाइल, एग्रीकल्चर मशीनरी और आईटी व सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधी सेवा क्षेत्रों में निवेश के लिए खुले मौके हैं। यहां पर बढ़िया सड़कों के अलावा दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट हैं।
ऐसे चलेगा दो दिनों का सेशन
आईएसबी में 5 व 6 दिसंबर को प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में नए शुरू हो रहे स्टार्टअप के लिए पंजाब को अग्रणी कैसे बनाया जाए पर चर्चा होगी। सेशन के दौरान नेस्ले न्यूट्रीशन के पूर्व ग्लोबल सीईओ व एओए के सीईओ नंदू डोरस्वामी नंदकिशोर द्वारा संचालित किए जाने वाले इस स्टार्टअप सेशन के दौरान स्टार्टअप ईकोसिस्ट के उद्योगपति नेता रामानाथन, चेयरमैन अटल इनोवेशन मिशन, तरनजीत भंबरा फाउंडर एजनेक्स्ट टेक्नोलॉजी, कुनाल उपाध्याय सीईओ भारत फंड और अक्षय सांगवान डायरेक्टर सोनालिका ट्रैक्टर भी भाग लेेंगे।