फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: फेज पांच में तीन माह पहले पाइप लाइन डालने के बाद नहीं बनाई रोड, बारिश के बाद बिगड़े हालात

Sat, 08 Aug 2026 12:39 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा बनाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
टूटी सड़कों से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली फेज-5 में पाइप लाइन डालने के बाद करीब तीन महीने से सड़क को दोबारा बनाने का काम अधर में लटका हुआ है। पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बावजूद नगर निगम ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई। अब हाल में हुई बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा बनाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर निकलना पड़ रहा है।

यह सड़क इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी मार्ग पर जल सप्लाई विभाग का कार्यालय और बिल जमा कराने का काउंटर स्थित है। इसके अलावा आम आदमी क्लिनिक की एंट्री भी इसी सड़क से होती है। ऐसे में रोजाना यहां आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


धूल-मिट्टी और कीचड़ से दुकानदार परेशान
फेज-5 निवासी अनु शर्मा ने कहा कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के बाद हालात पहले से ज्यादा खराब हो गए हैं। अनुराग, निवासी फेज-5, ने कहा कि लोगों को रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, लेकिन निगम की ओर से सड़क को ठीक नहीं कराया जा रहा।

दुकानदार ईशू ने कहा कि सड़क खराब होने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। वहीं दुकानदार राजपाल चौधरी ने कहा कि बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्राहकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें