फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में पुलिस ने 353 नशा तस्कर पहुंचाएं सलाखों के पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। एक के बाद एक तस्कर पकड़े जा रहे हैं। आठ महीनों में अब तक पुलिस 353 नशा तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे तक पहुंचा चुकी है। इसके अलावा पिछले साल की तुलना में नशा तस्करी के भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अप्रैल से लेकर नवंबर तक पुलिस ने 238 नशा तस्करी के केस दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले साल 130 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल की तुलना में इस साल 108 मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

एसएसपी विवेकशील सोनी का कहना है कि नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी नियमों के विपरीत काम करेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मानें तो हेरोइन और अन्य महंगे नशों की अपेक्षा तस्कर अब भुक्की, अफीम, गांजा, नशीली गोलियां और नशे के कैप्सूल को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही पुलिस की तरफ से स्पेशल नाके और चेकिंग मुहिम चलाई जा रही है। जिला पुलिस एक अप्रैल से अब तक 157.8 किलोग्राम भुक्की जब्त कर चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में पुलिस मात्र 99 किलोग्राम भुक्की और 33.4 किलोग्राम अफीम पकड़ चुकी थी। वहीं, इस साल पुलिस अब तक 62.2 किलोग्राम अफीम बरामद कर चुकी है।
हालांकि गांजा तस्कर कम पकड़े गए हैं। पिछले साल 1106 किलोग्राम गांजा बरामद किया था, जबकि इस बार 48.1 किलोग्राम पकड़ा गया है। इसी तरह पुलिस ने पिछले साल की तुलना में अधिक हेरोइन पकड़ी है। पिछले साल 6.9 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी, जबकि 8.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसी तरह नशीले कैप्सूल और गोलियों की बरामदगी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें