फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद मोहाली पुलिस अलर्ट, चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिल्ली में लाल किला के पास कार में हुए धमाके के बाद जिला मोहाली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद मोहाली पुलिस ने मंगलवार को संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल की अगुवाई में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान, पार्किंग एरिया और प्लेटफॉर्म के आसपास लगे वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से बातचीत कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील भी की। डीएसपी बल ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि शहर की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें