जीरकपुर। जीरकपुर के बस स्टैंड में स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को अचानक से आग लगने का समाचार मिला है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग का एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा जिसे तुरंत आग पर काबू पा लिया। सीनियर फायर अफसर राजीव कुमार ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि जीरकपुर के बस स्टैंड में एक बैंक के एटीएम को आग लगी हुई है। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस एटीएम में कितनी नकदी थी इस संबंध में भी बैंक अधिकारियों ने की जाने वाली जांच के बाद ही पता चल पाएगा।