फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा, सोना-चांदी और नकली गहने बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बलौंगी की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत यह सफलता हासिल की। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। पुलिस ने पहले शुभम को मलोया, चंडीगढ़ से पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद विजय सिंह उर्फ छोटा मंडी और राहुल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। ये दोनों प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और चंडीगढ़ में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने 28 मार्च को राजीव कॉलोनी बड़माजरा और 12 अप्रैल को जुझार नगर में चोरी की बात कबूली। इन मामलों में पहले से ही अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक सोने की चेन, चांदी की तीन जोड़ी पायल और एक सिंगल पायल बरामद की है। इसके साथ ही एक चांदी की चेन और एक चांदी की अंगूठी भी मिली है। इसके अलावा, नकली गहने जैसे टॉप्स, नथ, टूटी हुई नकली चेन और कंगन भी बरामद हुए हैं। बलौंगी एसएचओ पैरीविंकल ने बताया कि गिरोह के अन्य साथियों की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे और भी चोरी का सामान बरामद होने की संभावना है। यह गिरोह कई वारदातों में शामिल रहा है। पूरे नेटवर्क को जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें