फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लटकती बिजली की तार बन रहीं जानलेवा, एरोसिटी हादसे के बाद बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में जगह-जगह लटक रही बिजली की तार और खुले कनेक्शन आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। मोहाली के एरोसिटी में करंट लगने से एक मजदूर की मौत के बाद यह चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने पावरकॉम और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संवाद की टीम ने जीरकपुर के विभिन्न क्षेत्रों का जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान कई रिहायशी इलाकों और गलियों में बिजली की तार नीचे लटकती मिलीं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर बिजली के मीटर और तार जमीन से मात्र तीन से चार फीट की ऊंचाई पर लगे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें दी हैं। हालांकि, आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का आरोप है कि विभाग केवल औपचारिकताएं पूरी करता है। जमीनी स्तर पर हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। लटकती तारों और खुले कनेक्शनों के कारण पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं।
जनता की मांग और विभाग का जवाब
एयसिटी की घटना के बाद शहरवासी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने पावरकॉम और स्थानीय प्रशासन से विशेष अभियान चलाने की मांग की है। लोगों ने बिजली लाइनों का सर्वे कर असुरक्षित तार और कनेक्शनों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी अनहोनी को रोकना है।
विज्ञापन


बिजली विभाग शहर में तार के जाल को समाप्त करने के लिए काम कर रहा है। यह कार्य सौंदर्यीकरण योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण फिलहाल काम अस्थायी रूप से रोका गया है। बरसात का मौसम समाप्त होते ही युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अगले दो माह में तार के जाल को काफी हद तक समाप्त कर दिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, एसडीओ, बिजली विभाग, ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें