फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली पुलिस देर रात महिलाओं को देगी पिक एंड ड्राप सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ की तर्ज पर अब मोहाली पुलिस भी रात में महिलाओं के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा देगी। हाल ही में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फ्री पुलिस हेल्प का एलान किया था। सीएम ने कहा कि अगर रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक महिला को उपयुक्त साधन नहीं मिलता है तो पंजाब पुलिस उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

मोहाली के सभी पुलिस थानों में एक महिला पीसीआर तैनात कर दी गई है। जिले में एक नोडल अधिकारी तैनात किया है, जो इसकी मॉनीटरिंग करेगा। मोहाली में बड़े स्तर पर कामकाजी महिलाएं हैं, जिन्हें देर रात ऑफिस से घर जाना होता है। मोहाली का इंडस्ट्रियल एरिया तीन हिस्सों में बंटा है। इसके अलावा कुराली व डेराबस्सी में भी इंडस्ट्रियल एरिया और फोकल प्वाइंट हैं, जहां कामकाजी महिलाओं को रात में ऑफिस से घर जाना होता है। आईटी सिटी में भी बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं। अब इन महिलाओं को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान कोई उपयुक्त साधन न मिलने पर पंजाब पुलिस सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी। यह सुविधा 100, 112, 181 नंबरों पर मिलेगी। इन पर संपर्क करने वाली महिला पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) से जुड़ जाएगी। सीएम ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को राज्यभर में यह सुविधा लागू करने के निर्देश दिए हैं। पिकअप और ड्रॉप सुविधा उन महिलाओं को दी जाएगी, जिन्हें टैक्सी या थ्रीव्हीलर जैसे सुरक्षित वाहन नहीं मिल पा रहा हो।
वीआईपी सिटी में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
मोहाली में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की कमी नहीं है। पिछले 6 माह के दौरान फेज 5 और फेज 11 में लिफ्ट देने के बहाने महिलाओं के साथ जबरदस्ती के मामले सामने आ चुके हैं। मोहाली पुलिस ने बलौंगी के रहने वाले एक कैब ड्राइवर को भी काबू किया था, जिस पर लिफ्ट देने के बहाने महिलाओं के साथ रेप का आरोप लगा है। यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें