फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Police: मोहाली हमले के आरोपी लखवीर का साथी गैंगस्टर लवजीत गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद, साथी भी धरे गए

Thu, 26 May 2022 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़

सार

एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने बताया कि खुफिया विभाग की बिल्डिंग पर हुए हमले के बाद पुलिस कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। गैंगस्टर लंडा से जुड़े हर उस शख्स के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है, जिसकी मदद से लंडा लोगों में दहशत फैलाकर रंगदारी और फिरौती मांगता है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी विवेकशील सोनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की बिल्डिंग पर आरपीजी से हमला करके दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर लखवीर सिंह लंडा के साथी गैंगस्टर लवजीत सिंह उर्फ लव को उसके चार साथियों के साथ मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर लवजीत सिंह के नेतृत्व में यह आरोपी बैंक में लूटने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों में तरनतारन निवासी लवजीत सिंह उर्फ लव और आकाशदीप सिंह, फतेहगढ़ साहिब निवासी गुरजंट सिंह, समराला निवासी परमवीर और सुनील कुमार उर्फ बच्ची शामिल हैं। इनसे 7 पिस्टल, 7 मैगजीन,  एके-47 की एक मैगजीन, 45 कारतूस, एक बोलेरो गाड़ी, एक टाटा सफारी, 3200 रुपये की नकदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने बताया कि खुफिया विभाग की बिल्डिंग पर हुए हमले के बाद पुलिस कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। गैंगस्टर लंडा से जुड़े हर उस शख्स के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है, जिसकी मदद से लंडा लोगों में दहशत फैलाकर रंगदारी और फिरौती मांगता है। पुलिस को सूचना मिली कि लंडा का एक साथी गैंगस्टर लवजीत सिंह इन दिनों मोहाली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। इसके बाद टीम चौकन्नी हो गई। सूचना मिली कि गैंगस्टर लवजीत सिंह अपने चार साथियों के साथ एक कुराली रोड स्थित बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह और सीआईए इंचार्ज शिव कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई, जिन्होंने गैंगस्टर लवजीत को उसके चारों साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

कब कहां दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ के दौरान गैंगस्टर लवजीत सिंह ने कबूल किया कि वह अपने साथी गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा के लिए रंगदारी और फिरौती मांगने के साथ हत्या को अंजाम देता है। हथियार मुहैया करवाने का जिम्मा लखवीर सिंह उर्फ लंडा का है। लवजीत ने बताया कि 20 अप्रैल को गांव खालड़ा में फिरौती लेने के लिए लखवीर के कहने पर ही फायरिंग की थी। इसके बाद 28 अप्रैल थाना समराला, गांव दयालपुर में फिरौती के लिए गोली चलाई थी। 15 मई को गांव मुक्शकाबाद थाना समराला में एक व्यक्ति को उसकी जांघ में गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तरनतारन और शाहकोट में लखवीर सिंह उर्फ लंडा के कहने पर कत्ल की एक वारदात को भी अंजाम दिया था। 

आपराधिक रिकॉर्ड 

1. लवजीत सिंह उर्फ लव के खिलाफ कुल पांच केस दर्ज हैं, जिनमें धारा 392, 307 आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट और रंगदारी, फिरौती और अवैध वसूली के तहत दर्ज है।

विज्ञापन

2. आकाशदीप सिंह के खिलाफ दो केस दर्ज है, जिनमें 307 आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट तहत।
3. गुरजंट सिंह के खिलाफ दो केस दर्ज, जिनमें 307 आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट तहत।
4. परमवीर सिंह खिलाफ दो केस दर्ज हैं, जिनमें 307 आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट तहत।
5. सुनील कुमार उर्फ बच्ची खिलाफ पांच केस दर्ज हैं, जिनमें 326, 307 आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें