फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली निकाय चुनाव: आप ने जारी की 109 उम्मीदवारों की सूची, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे को भी मिला टिकट

Fri, 15 May 2026 01:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को वार्ड नंबर 42 से मैदान में उतारा गया है, वहां पर सबसे छोटा वार्ड है जहां पर सिर्फ 660 वोट है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ने नामांकन भरने की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले मोहाली निगम के साथ-साथ डेराबस्सी, जीरकपुर और लालड़ू नगर परिषद क्षेत्रों के लिए कुल 109 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है और चुनावी मुकाबला रोचक होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन


मोहाली नगर निगम के 50 वार्ड में से पार्टी ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कई पूर्व पार्षदों को मैदान में उतारा गया है साथ ही विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को भी चुनाव मैदान में उतारा गया। जिस वार्ड नंबर 42 से इनको मैदान में उतारा गया है, वहां पर सबसे छोटा वार्ड है जहां पर सिर्फ 660 वोट है।

वहीं नगर परिषद डेराबस्सी में 19, लालड़ू में 17 और जीरकपुर में 31 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए गए है। खरड़, कुराली और नयागांव की सूची अभी तक जारी न होने से पार्टी कार्यकर्ताओं और दावेदारों में इंतजार बना हुआ है। माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों को लेकर पार्टी जल्द फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें