प्पड़चिड़ी में दिखी गाथा श्री आनंदपुर साहिब दी
- फोटो : अमर उजाला
चप्पड़चिड़ी फतेह बुर्ज स्थित ओपन एयर थियेटर में गाथा श्री आनंदपुर साहिब दी नाटक का शनिवार को मंचन किया गया। काफी संख्या में इलाके के लोग नाटक देखने पहुंचे। इस मौके पर मुख्य मेहमान शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा थे। जबकि सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा और महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां भी मौजूद रहीं। इस मौके पर नेताओं ने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनवाई, वहीं लोगों को चप्पड़चिड़ी के इतिहास से रूबरू करवाया गया। नाटक अश्वनी कुमार माणक ने लिखा था, जबकि निर्देशन सुदेश कुमार शर्मा का था।
नाटक में पंजाब कला परिषद की चेयरपर्सन व पूर्व मेयर चंडीगढ हरजिंदर कौर ने प्रोफेसर की भूमिका, धीरमल की भूमिका हरमपाल सिंह, औरगजेब की भूमिका नितिन शर्मा, काजी की भूमिका रविंदर सिंह ने निभाई। नाटक से पहले छोटे बच्चों ने गतके के जौहर दिखाए। इस मौके पर सतवंत कौर जौहल, अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा, डायरेक्टर सभ्यारक विभाग पंजाब नवजोत पाल सिंह रंधावा, एसडीएम लखमीर सिंह, जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी मेवा सिंह, अकाली दल के शहरी प्रधान परमजीत सिंह काहलो, पार्षद कुलदीप कौर कंग, गुखमुख सिंह सोहल, परविंदर सिंह तसिंबली, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलजीत सिंह कुंभड़ा, ब्लॉक समिति के चेयरमैन रेशम सिंह, राजा कवंजोत सिंह मोहाली, अश्वनी संभालकी, करतार सिंह, हरदीप सिंह बठलाना और भगवंत सिंह गीगेमाजरा मौजूद रहे।