फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर लगा आधुनिक बीट बॉक्स, बिना लाइट के भी चमकेगा

विज्ञापन
बीट बॉक्स का उद्घाटन करते पुलिस अ​धिकारी। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। अब पारंपरिक बीट बॉक्स को आधुनिक करने के प्रयास में जिला पुलिस की टीम ने एयरपोर्ट रोड पर आधुनिक बीट बॉक्स स्थापित कर दिया है। इसका उद्घाटन एसएसपी दीपक पारीक ने शनिवार को एसपी (मुख्यालय) हरिंदर सिंह मान और डीएसपी (यातायात) करनैल सिंह की मौजूदगी में किया। उन्होंने कहा कि इन बीट बॉक्स में सीसीटीवी कैमरे और फ्लैशिंग लाइट है। इसके साथ ही पुलिसिंग तक पहुंच को आसान बनाना है।
विज्ञापन

इसके अलावा ये बीट बॉक्स ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए भी फायदेमंद होंगे। उन्होंने कहा कि बीट बॉक्स जल्द ही रनिंग एलईडी से भी लैस होंगे। एसएसपी पारीक ने कहा कि यह आज स्थापित किया गया दूसरा आधुनिक बीट बॉक्स है। इससे पहले माजरी में पहले बीट बॉक्स का उद्घाटन कुछ दिन पहले रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने किया था।
जल्द ही छत लाइट्स, एयरपोर्ट चौक और जीरकपुर में भी नए लुक के साथ ऐसे आधुनिक बीट बॉक्स लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन बीट बॉक्स में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे दुर्घटना के मामलों को संभालने के अलावा यातायात उल्लंघन की जांच करने और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे जिले में पुलिस निगरानी बढ़ाने के लिए ऐसे बूथ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें