कुराली। स्थानीय वार्ड नंबर चार की रिहायशी कॉलोनी में बिजली सप्लाई आने के बाद मोबाइल टावर के सिस्टम में हुई शाॅर्ट सर्किट होने कारण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, कई घंटे बाद जब अचानक बिजली सप्लाई आई तो मोबाइल टावर के सिस्टम में शॉट सर्किट हुआ। धमाकों की आवाज सुनकर लोग डर गए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लोगों ने मौके पर पहुंचे पार्षद लखवीर सिंह लक्की और पार्षद रमाकांत कालिया को इस मोबाइल टावर को लेकर पैदा हुए खतरे संबंधी बताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह टावर लगा हुआ है वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकती है। वहीं, लोगों ने प्रशासन से टावर को हटाए जाने की मांग की है।