फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विधायक ने सरकारी स्कूलों में किया विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सरकारी स्कूलों की हालत को लेकर सवाल हमेशा उठते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में कुछ स्कूलों में बदलाव की तस्वीरें दिखने लगी हैं। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के पांच अलग-अलग स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य पूरे किए गए। इनका उद्घाटन विधायक कुलवंत सिंह ने किया और कार्यों को विद्यार्थियों को समर्पित किया गया। करीब 79.63 लाख रुपये की लागत से हुए ये विकास कार्य शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत में बदलाव की एक कोशिश के रूप में देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव दाऊं के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में 17.06 लाख रुपये की लागत से बने दो स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए गए। इसके बाद ब्लॉक खरड़ के गांव दाऊं (रामगढ़) के सरकारी प्राइमरी स्कूल और सरकारी हाई स्कूल में 37.55 लाख रुपये की लागत से बने 5 स्मार्ट क्लासरूम, गांव रायपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 15.02 लागत से बने 2 स्मार्ट क्लासरूम और फेज़-6, मोहाली के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल में 10 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित किया गया। इस मौके पर एसडीएम दमनदीप कौर और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गिन्नी दुग्गल भी मौजूद रही।


बच्चों का सम्मान, भविष्य की उम्मीद
विधायक कुलवंत सिंह दसवीं कक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए सरकारी हाई स्कूल गांव दाऊं के तीन छात्रों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम न सिर्फ छात्रों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि समुदाय में शिक्षा को लेकर संवाद भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें