फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा से तंग अलॉटियों का काला झंडा मार्च 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-76 से लेकर 80 तक एन्हांसमेंट संघर्ष कमेटी ने सेक्टर-79 के बड़े पार्क में पांचों सेक्टरों के वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ बैठक की। इसमें 24 अप्रैल के विरोध प्रदर्शन के बाद अगली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान हरजीत सिंह भोलू पार्षद, जरनैल सिंह, कामरेड मेजर सिंह, हरदियाल चंद बडबर, जगजीत सिंह, सुरिंदर सिंह कंग, एमपी सिंह, अवतार सिंह, भगवंत सिंह गिल, करम सिंह आदि ने अपने विचार रखे। बताया गया कि 12 मई को संघर्ष कमेटी की एक बैठक प्रिंसिपल सचिव हाउसिंग गमाडा के साथ हुई थी, जिसमें सचिव हाउसिंग ने एन्हांसमेंट संबंधी मसले को जल्द हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिस कारण अलॉटियों में रोष पाया जा रहा है। अब यह फैसला किया गया है कि जब तक उनकी समस्या हल नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसी संघर्ष को आगे चलाते हुए अब 28 मई को काला झंडा मार्च निकाला जाएगा, जो गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना से शुरू होकर फेज 7 की लाइटों से गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के आगे से होता हुआ गमाडा दफ्तर के मुख्य गेट तक जाएगा। जहां पर जाकर अलॉटियों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें