खरड़ में विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने गिरदावरी का जायजा लिया
खरड़। विधानसभा हलका श्री चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने माल विभाग के अधिकारियों के साथ बेमौसम की बारिश से खराब हुई गेहूं की फसलों की विशेष गिरदावरी के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सब तहसील घड़ूआं के अधीन आते गांव पीर सोहाना, रूड़की पुख्ता और घडूआं समेत अन्य गांवों में चल रही विशेष गिरदावरी के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर 14 अप्रैल तक किसानों-काश्तकारों के खातों में बनते मुआवजे की रकम डालने के आदेश दिए गए हैं।
पटवारी और कानूनगो द्वारा 10 अप्रैल तक गिरदावरी पूरी कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी। बैसाखी वाले दिन बनता मुआवजा किसानों के खातों में जमा करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर सब तहसील घडूआं के नायब तहसीलदार पुनीत बंसल, पटवारी मनदीप कौर, पटवारी मनिंदर सिंह, नंबरदार गुरिंदर सिंह, मुख्तयार सिंह, दर्शन सिंह, कर्म सिंह, जगदीप सिंह, मास्टर गुरदयाल सिंह और कुलवंत सिंह समेत गांवों के किसान मौजूद रहे। संवाद