फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, मुख्य बाजारों में गिरे शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद का शुक्रवार को जीरकपुर में मिला-जुला असर रहा। मुख्य बाजारों और कई इलाकों में दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का समर्थन किया, जबकि बड़े मॉल, नामी कंपनियों के शोरूम और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं।
विज्ञापन

सुबह से बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा कम रौनक रही और कई दुकानों के शटर बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ। विभिन्न संगठनों के सदस्य बाजारों में पहुंचे और दुकानदारों से बंद में सहयोग की अपील की। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं।
बंद के दौरान शहर में माहौल शांत रहा। कहीं से तोड़फोड़ या जबरन दुकानें बंद कराने की सूचना नहीं मिली। कुछ जगह शराब की दुकानें भी खुली रहीं। संगठनों ने कहा कि सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए बंद का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें