फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लैट में सिगरेट पीने से रोकने पर विवाद, दो युवकों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-86 स्थित रॉयल टावर में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शिवम मोंगा और अरुश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सापेक्ष तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवम मोंगा ने पुलिस को बताया कि वह अरुश वर्मा और सापेक्ष तोमर के साथ चार महीने से एक फ्लैट में रह रहा था। 18 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे सापेक्ष ने शिवम पर जान से मारने की नीयत से चाकू से गले पर वार किया। शिवम के शोर मचाने पर अरुश उसे बचाने आया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार किए। आरोपी गाली-गलौज करते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। शिवम और अरुश के गले और शरीर पर कई चोटें आईं। शिवम किसी तरह बचकर बाहर निकला और आसपास के लोगों से मदद मांगी।
विवाद का कारण और पुलिस कार्रवाई
शिवम ने आरोप लगाया कि सापेक्ष फ्लैट में सिगरेट पीता था, जिसे वे दोनों रोकते थे। इसी बात को लेकर सापेक्ष उनसे रंजिश रखता था और उसने हमला किया। जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को घायलों के चिकित्सीय फिटनेस के बाद बयान दर्ज किए गए। चिकित्सीय रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सापेक्ष तोमर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें