जीरकपुर। पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान के तहत जीरकपुर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। यह 10 दिवसीय अभियान जीरकपुर-पंचकूला सड़क स्थित के एरिया चौक से शुरू होगा।
नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विरक ने शहरवासियों से ‘मिशन क्लीन जीरकपुर’ में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान कूड़े के संवेदनशील पॉइंटों को चिह्नित कर खत्म किया जाएगा। लोगों से एम-सेवा एप पर कूड़ा पॉइंट की तस्वीरें अपलोड करने को कहा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की भी अपील की गई।