फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-1 में जलभराव से मिलेगी राहत, बिछेगी नई पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। नगर निगम फेज-1 में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नई पाइप लाइन बिछाएगा। इसके तहत सड़क गली कनेक्शनों को स्टॉर्म वाटर लाइन से जोड़ा जाएगा। यह कार्य मकान नंबर-601 से 619 के सामने किया जाएगा। फेज-1 के निवासियों ने बताया कि बारिश में पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव होता है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार पानी घरों के सामने तक पहुंच जाता है। प्रस्तावित कार्य से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी। पाइप लाइन बिछने के बाद जलभराव वाले स्थानों से पानी तेजी से निकल सकेगा। निवासियों ने संबंधित विभाग से काम जल्द पूरा करने की मांग की है। इस परियोजना के तहत 300 एमएम व्यास की आरसीसी पाइप बिछाई जाएगी। इस काम के पूरा होने से इन मकानों के सामने रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें