डेराबस्सी। डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन की नवनियुक्त टीम ने नव वर्ष के स्वागत में परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संजय अत्री, महासचिव डॉ. रवीना सूरी और कोषाध्यक्ष डॉ. अश्विनी प्रभाकर ने केक काटकर नए वर्ष का स्वागत किया और प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की कामना की। महासचिव डॉ. रवीना सूरी ने महिला स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।