सीसीटीवी कैमरे तोड़े, 3540 हजार का किया नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
लालडू। थाना हंडेसरा के निकट बीती रात करीब साढ़े दस बजे गांव तसिंबली स्थित शराब के ठेके पर 10-12 शरारती तत्वों ने शराब के ठेके पर नशे में हुड़दंग कर नुकसान पहुंचाया और ठेके से शराब की बोतल लेकर फरार हो गए। ठेका इंचार्ज जसबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सात युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
ठेका इंचार्ज जसवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि तसिंबली के पास उनका शराब का ठेका है। रात करीब साढ़े दस बजे पास स्थित क्रशर से आए 10-12 शरारती तत्व ठेके के पास बैठकर शराब का पी रहे थे। दो स्थानीय युवक ठेके पर बैठे थे। इस दौरान युवकों से बहस हो गई और लोकल युवकों के जाने के बाद ने शरारती तत्वों ने ठेके पर उत्पाद मचाते हुए ईंट-पत्थर से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उत्पात के दौरान करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जाते हुए ठेके के अंदर से एक शराब की बोतल भी उठा ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हरनाम सिंह ने बताया कि हुड़दंगी सात लोगों को काबू कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।