फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, हालांकि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि बलौंगी निवासी अंकित, जो ओम प्रकाश का बेटा है, ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने झांसे में लिया।
विज्ञापन

28 मार्च 2026 को आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। मामला सामने आने पर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर थाना फेज-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें