फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। स्थानीय सिंहपुरा रोड पर स्थित एक कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी कुराली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर खरड़ कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। कुराली निवासी 13 वर्षीय नाबालिग स्कूल से घर लौट रही थी। तभी आरोपी उसको जबरन उठाकर ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। बाद में उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें