फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किशोरी को भगाने का आरोपी नाबालिग चाइल्ड केयर होम भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोप में जुवेनाइल कोर्ट ने एक नाबालिग को होशियारपुर स्थित चाइल्ड केयर होम भेज दिया है। बलटाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) व 96 के तहत केस दर्ज किया था। किशोरी को उसके माता-पिता के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। कई वर्षों से बलटाना में रह रही है। उसने बताया कि उसकी बेटी पंचकूला सरकारी स्कूल की छात्रा है। एक दिन एक लड़का घर पर आकर उसकी लड़की के साथ बातें कर रहा था। उसने उसको भगा दिया। इसके बाद एक दिन रात को करीब तीन बजे उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी। उसके कपड़े और स्कूल के सर्टिफिकेट भी वहां नहीं थे। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों को बलटाना मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने किशोरी को उसके माता-पिता के पास वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें