फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जांच के दौरान अंतरराज्यीय स्नैचर ने की भागने की कोशिश, टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक अंतरराज्यीय स्नैचर की टांग टूट गई। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को डेराबस्सी न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि हाल ही में स्नैचिंग के एक मामले में डेराबस्सी पुलिस अंतरराज्यीय स्नैचर अजय कुमार उर्फ बिल्ला को सुद्धोवाला जेल देहरादून से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आई थी। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसने ट्राईसिटी में कम से कम 18 जगह स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। जब आरोपी को डेराबस्सी थाना प्रमुख इंस्पेक्टर सुमित मोर के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी का मोबाइल फोन बरामद करने के लिए ले जा रही थी, तो आरोपी ने रामगढ़-मुबारिकपुर रोड पर एक पुल के पास पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की। इस कोशिश में आरोपी असफल रहा और उसकी दाहिनी टांग टूट गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ऋषिकेश (उत्तराखंड), पंचकूला (हरियाणा) और डेराबस्सी (पंजाब) में लूट के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी रात के समय किसी से नकदी तो किसी की चेन लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें