फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घड़ूंआं में विकास कार्यों का मंत्री ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव घड़ूंआं में वीरवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी और अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ मिलकर 97 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 11 लाख रुपये से बनी इंटीग्रेटेड साइंस लैब और स्वर्गीय सुरजीत सिंह स्मृति डिजिटल लाइब्रेरी शामिल है। इसके अलावा 25 लाख रुपये की लागत से ऐतिहासिक पांडव सरोवर के विकास कार्यों की शुरुआत भी की गई। वहीं गुरु तेग बहादुर की स्मृति में 50 लाख रुपये की लागत से तैयार लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी सेंटर और कमरों का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें