अगर आप डेयर का दूध इस्तेमाल करते हैं तो खरीदने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लिजिए। मोहाली में सेक्टर-71 स्थित पंजाब डेयरी बोर्ड की तरफ से दूध जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन वेस्ट एंड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-71 के प्रधान जीएस थिंद ने किया। इस दौरान 83 दूध के सैंपल लिए गए। इनमें से 61 सैंपल सही पाए गए, जबकि 22 सैंपलों में पानी की मिलावट पाई गई। हालांकि, सैंपलों में किसी भी तरह का कोई हानिकारक तत्व नहीं पाया गया। विभाग ने साफ किया है कि यह कैंप फ्री लगवाया जा सकता है। कैंप लगवाने के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 0160-2280100 पर कॉल करनी होगी। इस मौके पर कल्याण सिंह, कैप्टन सुरजीत सिंह विर्क, आईएस खुराना, गुरिंदर सिंह, प्रभजोत कौर, राहुल गांधी, अशोक भाटिया, हरदेव सिंह, दविंदर सिंह और गुरदीप सिंह मौजूद रहे।