फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़-कुराली हाईवे पर सड़क दुर्घटना में प्रवासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़-कुराली हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गत 29 जून की रात को हुई। सिकंदर मोटरसाइकिल पर गांव भुखड़ी की ओर मुड़ रहा था।
विज्ञापन

तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि सिकंदर (35) पुत्र आनंदी सिंह, गांव भुखड़ी का निवासी था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें