मोहाली। विक्की मिड्डूखेड़ा फाउंडेशन स्टूडेंट लीडर स्वर्गीय विक्की मिड्डूखेड़ा के जन्मदिन पर शनिवार से उत्तर भारत में पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेगी। फाउंडेशन के प्रधान व विक्की के भाई अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने बताया कि गो ग्रीन 2025 मुहिम के तहत अभियान शुरू किया जा रहा है। वह पंजाब और पीयू की छात्र राजनीति में एक क्रांतिकारी बदलाव थे। फाउंडेशन की स्थापना उनके भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की स्मृति में की गई है। इसके अलावा जागरूकता यात्राएं भी आयोजित की जाएंगी।