खरड़। कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि खरड़ नगर काउंसिल मूकदर्शक बनी हुई है। इस वजह से शहरवासी परेशान है। क्षेत्र की पिछले लंबे समय से लटकती आ रही गंभीर समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर एसडीएम खरड़ दिव्या पी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होेंने एसडीएम खरड़ को बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय शहर में पीने वाले पानी की गंभीर समस्या को देखते कजौली वाटर वर्कस से पीने वाले पानी की सप्लाई मिली थी, वह भी आज चार साल से अधिक समय हो जाने पर अधर में लटकी हुई है। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई और प्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम खरड़ को मांग पत्र दिया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में सन्नी एनक्लेव से अशोक कपूर, राजिंदर सिंह बब्बू, चरण सिंह सैनी, शिवालिक सिटी से एमएस बाजवा, एचसी रेखी, महिंदर सिंह, जेसी शर्मा, आरएस चाहल, चरणजीत कौर तथा रमन दत्ता समेत अन्य शामिल थे।