कुराली। डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में अलग-अलग विषयों के अध्यापकों ने भाग लिया। प्रिंसिपल जेआर शर्मा ने बताया कि शिक्षकों द्वारा स्टूडेंट्स के प्रति व्यवहार, उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने शिक्षकों को समूह चर्चा, गतिविधि आधारित केस स्टडी, रोल और संवाद मूलक सत्रों के माध्यम से जानकारी दी। रजनीश कुमार गणित लेक्चरर सॉपिन्स स्कूल चंडीगढ़ और मेंबर सीसीपीसीआर कमीशन चंडीगढ़ ने गणित विषय को सरल और रोचक बनाने के तरीके बताए ताकि बच्चे इस विषय को बोझ ना समझें।