लालड़ू। यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कसाना के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सचिव सुरभि पराशर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी परिणामों की जानकारी दी। यह अभियान 6 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक पूरे पंजाब में चलेगा, जिसके तहत रैलियां, सेमिनार, प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। नशे से पीड़ित लोगों के लिए काउंसलिंग और निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।