मोहाली। सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पंजाबी विरसा सभ्याचारक सोसायटी द्वारा 12वां मुफ्त कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में 528 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, जबकि 239 लोगों को आंखों की जांच के बाद मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। सोसायटी प्रधान सतवीर सिंह धनोआ ने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता से कैंसर जैसी बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। विधायक कुलवंत सिंह और मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने शिविर की सराहना की और ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया।