जीरकपुर। ट्राइसिटी में मुफ्त एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने वाले समाजसेवी सोनू सेठी को कनाडा और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई परिवार ने दो एंबुलेंस भेंट की हैं। सोनू सेठी ने 12 साल से ट्राइसिटी में 3 एंबुलेंस अपने निजी खर्च पर चला रहे हैं।
समाजसेवी सोनू सेठी ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने एक एंबुलेंस दान करने की अपील की थी। सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू सेठी का संदेश अमेरिका और कनाडा तक पहुंचा, जिसको देखते हुए एक एंबुलेंस कनाडा के टोरंटो निवासी सुमित वोहरा और दूसरी एंबुलेंस अमेरिका के केलिफोर्निया निवासी ब्रिज एंड मोनिका फैमिली ने भेंट की।
सोनू सेठी ने बताया कि यह दोनों एंबुलेंस जीरकपुर-डेराबस्सी क्षेत्र में 24 घंटे मरीजों के लिए हाजिर रहेंगी। इन एंबुलेंस को बुधवार को दानवीर सज्जन सुमित वोहरा व ब्रिज मोनिका फेमिली के परिजनों के साथ एसएसपी सतिंदर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।