मोहाली। सेक्टर-79 के निवासियों ने पार्षद हरजीत सिंह भोलू और अध्यक्ष हरदयाल चंद बड़बड़ा के नेतृत्व में विकास कार्यों की मांग को लेकर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को ज्ञापन सौंपा। पत्र में सेक्टरवासियों ने मांग की है कि उनके घरों के आगे पेवर ब्लॉक लगाए जाएं और पार्कों में खड़े पानी की समस्या के समाधान के लिए जल निकासी की व्यवस्था की जाए। पत्र में मांग की गई है कि जिन पार्कों के फुटपाथ मरम्मत योग्य हैं, उनकी मरम्मत की जाए।
पार्षद भोलू ने कहा कि मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने का वादा किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बताया कि सेक्टर-79 के लिए दो से तीन करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं। इसमें से कुछ के वर्क ऑर्डर हो चुके हैं। कुछ के वर्क ऑर्डर जल्द ही हो जाएंगे। इस मौके पर सुरेश कुमार, दर्शन सिंह बिदत्ता, हरबंस सिंह, सेठी राम, जीआर भाटिया, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, दर्शन सिंह, सिकंदर सिंह, कुलजीत सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, विजय कुमार, मौगा, विश्व महाजन, ईश्वर दत्त, हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।