फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जनरल कैटेगरी के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर पंजाब स्टेट कमीशन फॉर जनरल कैटेगरी के चेयरमैन और सदस्यों की तत्काल नियुक्ति की मांग की है। बेदी ने पत्र में लिखा है कि जैसे अन्य समुदायों के लिए वेलफेयर बोर्ड और कारपोरेशन बनाए जाते हैं और उनके लिए पदाधिकारी नियुक्त किए जाते हैं, वैसे ही जनरल कैटेगरी के लिए भी स्थायी चेयरमैन और सदस्य होना आवश्यक है ताकि इस वर्ग की समस्याओं की सुनवाई हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कमीशन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 29 दिसंबर 2021 को स्थापित किया गया था। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद इसकी गतिविधियां ठप हो गईं और आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद अब तक कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। डिप्टी मेयर के अनुसार जनरल कैटेगरी से जुड़े मुद्दे, चाहे वे विद्यार्थियों से जुड़े हों या वरिष्ठ नागरिकों से फिलहाल कहीं पर भी नहीं सुने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो यह वर्ग निराश हो जाएगा। बेदी ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती चन्नी सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वजीफा योजना भी अब बंद हो चुकी है। 2022-23 के बजट में इस योजना के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन 2023-24 में इसके लिए कोई राशि नहीं रखी गई और योजना को चुपचाप रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें