फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: उरवा ग्रुप के सदस्यों ने सोसाइटियों की समस्याओं को लेकर नप प्रधान को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली की कई सोसाइटियों के समूह उरवा ने शुक्रवार को क्षेत्र की समस्याओं का एक मांग पत्र नगर परिषद जीरकपुर के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों को सौंपा। इसमें कम्युनिटी सेंटर, ड्रेनेज सिस्टम, नालों की सफाई और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को तत्काल प्रभाव से हल कराने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ढकोली और आसपास के इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी बढ़ती जा रही है। इससे स्थानीय निवासी परेशान चुके हैं।
विज्ञापन

मांग पत्र में सबसे पहले ढकोली स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक स्थायी केयरटेकर नियुक्त करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों का कहना है कि सेंटर खुलने और बंद होने का कोई तय समय नहीं है, इससे लोगों को सुविधा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में बने दो कमरों की हालत काफी खराब है। उनकी रिनोवेशन के लिए पहले भी नगर परिषद को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा से इस पत्र में याद करवाया गया है। मांग पत्र में ढकोली से गुजरने वाले मुख्य नाले के दोनों ओर 8-8 फुट ऊंची फेंसिंग लगाने की भी मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि कई लोग आते-जाते नाले में कचरा फेंकते हैं, जिससे नाला लगातार चोक रहता है, बदबू फैलती है। फेंसिंग लगाने से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।
ड्रेनेज सिस्टम के प्रति भी नाराजगी जताकर लोगों ने कहा कि नाले की सफाई आज तक नहीं करवाई गई, जबकि यह नाला पूरे क्षेत्र की जल निकासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सफाई न होने से नाले में कचरा जमा हो गया है। स्थानीय लोग बदबू व गंदगी से परेशान हैं। उन्होंने ड्रेनेज विभाग को तत्काल सफाई करवाने के निर्देश जारी करने की मांग की। इसके अलावा वार्ड नंबर 13 और 14 में बस स्टैंड के पास बने नाले और पुलिया की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। लोगों ने बताया कि पुलिया लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है, इसलिए दोनों ओर आरसीसी वॉल की फेंसिंग लगाई जाए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन

अंत में उन्होंने बताया कि जहां से डंपिंग ग्राउंड हटाया गया था, उसका पिछला हिस्सा अब भी नाले में बह रहा है। इससे आसपास की जमीन और सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। इस हिस्से को जल्द ठीक करवाया जाए। लोगों ने मांग की के इन सारी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए और ताकि लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। इस दौरान केआर शर्मा, डॉ. अजय यादव, सतीश शर्मा, यशपाल गुप्ता, एसके ढींगरा, रमेश धीमान, इंद्रजीत मल्होत्रा, राजकुमार, सुरेश भाटिया, कुलदीप तूर और वार्ड-13 के समाज सेवी सुखबीर सिंह लवली मौजूद रहे।

उरवा ग्रुप का सोसाइटीज के सदस्यों द्वारा एक मांग पत्र मिला है। मांग पत्र में लिखी हुई सभी समस्याओं का हल जल्द किया जाएगा। लोगों की सुविधाओं प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। - उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें