विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
खरड़। भाजपा मंडल सिटी खरड़ की कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की भावी योजनाओं, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक में परमिंदर सिंह बराड़, रणजीत सिंह गिल, नरेंद्र राणा, अभिषेक ठाकुर, मिली गर्ग, देविंदर गुप्ता, राम गोपाल, प्रवेश भारती, प्रदीप कुमार और अरुण जिंदल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।