फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में बुजुर्ग से गाली-गलौज, धमकी देने वाला गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित स्टील स्ट्रिप्स सोसाइटी में एक बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। डेराबस्सी पुलिस ने साहिल कपिला नामक व्यक्ति के खिलाफ यह कार्रवाई की है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शिकायतकर्ता स्वर्णदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं। बीते दिन सुबह करीब 10 बजे जब वह अपने घर से डेराबस्सी की ओर आ रहे थे, तब साहिल कपिला ने उन्हें रोका। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की, अश्लील इशारे किए और जान से मारने की धमकियां भी दीं। स्वर्णदीप सिंह ने आरोप लगाया कि साहिल कपिला पहले भी तीन-चार बार उनके साथ ऐसा व्यवहार कर चुका है। पहले इलाके के गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप पर उन्होंने आरोपी को माफ कर दिया था। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके बाद उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिल कपिला पुत्र रोमी कपिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी स्टील स्ट्रिप्स सोसाइटी, डेराबस्सी का निवासी है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें