फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली नगर काउंसिल की मीटिंग में छाया अवैध कब्जों का मामला, 1..43 करोड के प्रस्ताव रखे पेंडिंग

विज्ञापन
कुराली में सिंघपुरा रोड पर रिहायशी इमारत का नक्शा पास करवाकर बनाई गई कॉमर्शियल इमारत, जिसका मामल? - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। नगर काउंसिल की मीटिंग प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के दौरान शहर में हो रहे अवैध निर्माण और कब्जों के मामले को लेकर पार्षदों ने खूब हंगामा किया। मीटिंग में शहर के विकास कार्यों के लिए रखे 1.43 करोड़ के प्रस्तावों को पार्षदों ने प्रवानगी देने के बजाय पेंडिंग रख लिया। हाउस ने काउंसिल अधिकारियों की अपील पर बरसात के मौसम को देखते हुए मक्खियों और मच्छरों की रोकथाम के लिए डंपिंग स्थान पर हर्बल सेनेटाइजर के छिड़काव, शहर के अंदर कूड़ा कर्कट के स्थानों पर मैलाथीन डस्ट का छिड़काव तथा शहर में फॉगिंग करने के लिए दवाइयां खरीदने के तीन मतों को ही प्रवानगी दी।
विज्ञापन

काउंसिल में ठेके पर काम करते कर्मचारियों की सेवाएं ठेकेदार से लेने व शहर के अन्य विकास कार्यों के लिए लाए गए 1.43 करोड़ के मतों को पास करने के बजाए हाउस ने पेंडिंग रख लिया। पार्षद गौरव गुप्ता और भानू प्रताप ने रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, कई गांवों और शहर को जोड़ने वाली बडाली रोड की खस्ता हालत और निहोलका रोड का मामला उठाया। हाउस ने दोनों सड़कों सहित एक अन्य सड़क के लिए 10 लाख रुपये खर्च करने को प्रवानगी दी। मीटिंग के दौरान शहर में बिना नक्शे पास करवाए हो रहे अवैध निर्माणों का मामला उठाते हुए इसके लिए काउंसिल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। वाइस प्रधान दविंद्र सिंह ठाकुर ने शहर में हो रहे अवैध निर्माण संबंधी सूची हाउस में रखी, जबकि पार्षद विनीत कालिया ने सिंघपुरा रोड पर रिहायशी इमारत का नक्शा पास करवाकर कॉमर्शियल इमारत का निर्माण करने का मामला उठाते हुए नक्शा फीस की रसीद भी हाउस में पेश की। अन्य पार्षदों ने भी बिना नक्शा पास करवाए बन रही इमारतों के कारण हो रहे करोड़ों रुपयों के नुकसान का मुद्दा उठाया। बाजारों और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर भी हंगामा हुआ। ईओ गुरदीप सिंह ने शहर में बिना नक्शे के बनी और बनाई जा रही इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करने व अवैध कब्जों के खिलाफ मुहिम चलाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें