मोहाली। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के अधिकारियों की ओर से जिले में चल रहे विभिन्न चिल्ड्रन और ऑब्जर्वेशन होम्स के साथ शेल्टर होम्स की भी जांच की गई। इस दौरान उन्होंने इन होम्स में किए गए सभी प्रबंधों पर संतुष्टि जताई।
जिला सेशन जज आर.एस. राय ने बताया कि अथॉरिटी की ओर से प्रबंधकों को कोरोना की वजह से पैदा हुए हालातों के मद्देनजर कोरोना से बचाव के सभी प्रबंध और सावधानियां रखने के आदेश दिए हैं। जैसे कि मुख्य तौर मास्क लगाकर रखना, सामाजिक दूरी और कुछ अंतराल के बाद हाथ धोना शामिल है। उन्होंने हिदायत दी है कि होम्स के प्रबंधकों और वहां पर रहने वाले लोगों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाया जाए। इसके साथ ही होम्स में रहने वालों और प्रबंधकों को कहा गया है किसी भी चीज की दिक्कत आने पर सीधे अथॉरिटी के ध्यान में लाया जाए। जिला सेशन जज ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से ज्योति सरूप कन्या आसरा ट्रस्ट, माता गुजरी सुख निवास, खानपुर खरड़, यूनिवर्सल डिसेबल्ड केयर टेक सोसायटी पडियाला, चिल्ड्रन होम दुसारना, अपने फाउंडेशन सोहाना, गुरु आसरा ट्रस्ट और फरिश्ता चिल्ड्रन विलेज मुकंदपुर डेराबस्सी में शामिल है।
जिला सेशन जज ने बताया कि होम्स में रहने वाले लोगों के रहन-सहन, खाने-पीने और अन्य जरूरी की चीजों की पूर्ति के बारे में जांच की गई। इस जांच में सब कुछ ठीक पाया गया। अथॉरिटी की ओर से प्रबंधों पर संतुष्टि जताई गई।
बता दें कि जिले में काफी संख्या में चिल्ड्रन और ओल्ड ऐज होम चलते हैं। जहां पर केवल मोहाली ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी लोग रहने के लिए पहुंचते हैं।