फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 घंटे तक बिजली न आने से परेशान लोगों ने ग्रिड का किया घेराव, लोगों को उठानी पड़ी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में शनिवार की रात आई तेज आंधी और बारिश की वजह से कई इलाकों में गुल हुई बिजली रविवार देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। इसी बीच गुस्साए लोगों ने सेक्टर-80 में स्थित पावरकॉम के ग्रिड में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि तीन गांव संभालकी, ढोला और नानूमाजरा प्रीत सिटी में बिजली बंद पड़ी है। लोग आफत में है। सारे काम रुक गए हैं। पानी तक नहीं आ रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 10 बजे आए तेज तूफान और बारिश ने मोहाली और खरड़ सब डिवीजन में जमकर तबाही मचाई थी। खंभे टूटने की वजह से रात को ही बिजली गुल हो गई थी। जिससे लोगों को काफी आफत उठानी पड़ी। सुबह से ही टीमें काम में डटी हुई थी। दोपहर तक कई एरिया की लाइट बिजली विभाग की टीमों ने रिस्टोर कर ली थी। लेकिन सेक्टर -68, इसके साथ सेक्टर-80 के साथ गांव संभालकी, ढोला और नानूमाजरा में लाइट की दिक्कत बनी हुई थी। जहां पर रविवार को देर शाम तक लाइट दुरुस्त नहीं हो पाई। जिसके बाद इलाके के लोगों ने ग्रिड में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अश्वनी शर्मा संभालकी ने बताया कि इलाके में करीब 22 घंटे से ज्यादा समया से लोग परेशान है। तीन गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। गर्मी के इस मौसम में लोग बिजली से लेकर पानी के लिए तरस गए है। प्रशासन को पहल के आधार पर लोगों की समस्या को दूर करना चाहिए।
पूरा दिन चलता रहा ड्रामा
जानकारी के मुताबिक खरड़ में बिजली की दिक्कत बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक बिजली कभी आ रही थी कि तो कभी जा रही थी। इस मौके पर बडाला रोड स्थित गुलमोहर सिटी निवासी नवरीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात से लाइट में दिक्कत है। सुबह पांच बजे लाइट आई थी। जिसके बाद पूरा दिन कट लगते रहे और लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें