फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेयर ने फेज-7 में नई सीवरेज सफाई मशीन का लिया डेमो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में बुधवार को वार्ड नंबर 10 में सीवरेज की सफाई के लिए ब्राइट कंपनी द्वारा मंगवाई गई मशीनों में से डेमो किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मशीन का पूरा प्रदर्शन किया और बताया कि उन्होंने ऐसी कई उन्नत मशीनें खरीदी हैं, जो भारी क्षमता वाली हैं और पूरी तरह से सीवरेज सफाई करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

इस मौके मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि मोहाली एक पुराना बसा शहर है और यहां की सीवरेज प्रणाली भी लगभग 50 साल पुरानी है, जो अब बड़ी चुनौती बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पुराने डार्ट सिस्टम के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है और सीवरेज जाम होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। मेयर ने बताया कि ब्राइट कंपनी स्वयं उनसे मिलने आई थी और निगम में टेंडर भी भरा हुआ है, लेकिन स्थानीय निकाय विभाग टेंडर नहीं खोल रहा। अधिकारी बता रहे हैं कि राज्य स्तर पर कोई नई प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके कारण देरी हो रही है।
मेयर ने कहा कि उन्होंने निगम अधिकारियों को अस्थायी रूप से टेंडर खोलने को कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को लिखित पत्र भेजकर देरी का कारण बताने को कहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरूरी विकास कार्यों से संबंधित टेंडर जान-बूझकर लंबित रख रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीति से प्रेरित है। मेयर ने कहा कि हल्का विधायक जानबूझकर ऐसे काम रोकवा रहे हैं ताकि शहर में गंदगी फैले और नगर निगम को बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब विकास कार्य रुकते हैं तो केवल कांग्रेस समर्थक ही नहीं, बल्कि सभी लोग यहां तक कि सरकार के समर्थक भी परेशान होते हैं, इसलिए शहर की भलाई को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें