फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेयर ने आरएमसी पाॅइंट का किया निरीक्षण, शहर में गंदगी पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के निरीक्षण पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में मेयर सरबजीत सिंह समाना ने फेज-3ए स्थित आरएमसी पाॅइंट का निरीक्षण किया। हालांकि, इस निरीक्षण के दौरान आरएमसी पाॅइंट के कुछ ही कदमों की दूरी पर और शहर के अन्य प्रमुख हिस्सों में कूड़े के ढेर नजर आए। शुक्रवार को मेयर समाना के साथ निगम आयुक्त संदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने मौके पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। लेकिन फेज-3बी2 की व्यस्त मार्केट की पार्किंग में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्केट में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पार्किंग और आसपास जमा कूड़े के कारण यहां की सफाई व्यवस्था खराब दिखती है। शहरवासियों ने कहा कि केवल आरएमसी पाॅइंट का निरीक्षण करने से सफाई बेहतर नहीं होगी। उन्होंने निगम से बाजारों, पार्किंग स्थलों, मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में नियमित निरीक्षण की मांग की। साथ ही, जहां कूड़ा जमा है, वहां तत्काल सफाई करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण पर उठे सवाल
मेयर के निरीक्षण के बावजूद, आरएमसी प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे कूड़े का ढेर पड़ा था। इससे सवाल उठ रहा है कि निगम अधिकारियों और मेयर की नजर इस गंदगी पर क्यों नहीं पड़ी। नगर निगम एक ओर शहर को साफ रखने के दावे कर रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रमुख बाजारों और सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

शहरवासियों की मांग
शहरवासियों का कहना है कि केवल एक स्थान का निरीक्षण पर्याप्त नहीं है। उन्हें व्यापक और नियमित सफाई अभियान की आवश्यकता है। निगम की टीम को सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर ध्यान देना चाहिए। तत्काल सफाई सुनिश्चित करना ही वास्तविक समाधान है। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन इन स्थानों पर सफाई को लेकर कितनी गंभीर कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें