फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, लोक अदालत में केस

Wed, 10 Aug 2016 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने मैक्स अस्पताल के एक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर के खिलाफ लोक अदालत में केस दायर किया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-38 वेस्ट स्थित मकान नंबर 5007-ए में रहने वाले जेपी बेलवाल ने आरोप लगाया है कि फेज-6 मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल के यूरोलोजिस्ट डॉ. आरएस राय की लापरवाही के कारण वह गंभीर बीमारी के शिकार हो गए। इसके बाद बेलवाल ने स्थायी लोक अदालत में डाक्टर के खिलाफ केस दायर किया था। वहीं, सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेपी बेलवाल ने बताया कि किडनी में स्टोन होने की वजह से अक्तूबर-2014 में मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में डाक्टर से संपर्क किया था। डॅा. आरएस राय ने 3 अक्तूबर 2016 को उसका अपरेशन किया था। आपरेशन के दौरान उसके शरीर में स्टंट डाल दिया गया, जिसके बाद वह ठीक हो गए।

उन्होंने बताया कि स्टंट डालने के बाद वे अपने चेकअप के लिए डा. राय के पास समय समय पर जाते रहे, लेकिन डाक्टर ने कभी भी उन्हें स्टंट निकालने के लिए नहीं कहा। बेलवाल का कहना है कि इसके बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और यहां तक कि उसके पेशाब में खून आने लगा। जब उन्होंने चंडीगढ़ स्थित एक अन्य प्राइवेट डॉक्टर के पास चेकअप करवाया तो उसने बताया कि यह स्टंट चार से 6 हफ्तों के अंदर निकालना होता है। इसके बाद डा. राय ने नहीं निकाला और वह 18 महीने तक स्टंट की वजह से गंभीर शारीरिक समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन


बेलवाल के मुताबिक स्टंट न निकालने के कारण ही उसके शरीर में इंफेक्शन फैल गया और पेशाब में खून आने लगा था। इस के बाद चंडीगढ़ के डॉक्टर ने स्टंट निकाला।
उन्होंने बताया कि स्टंट निकालने उपरांत ठीक होकर जब उन्होंने मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल के डायरेक्टर से संपर्क किया तो अस्पताल की ओर से उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला। अस्पताल प्रबंधन से परेशान होकर बेलवाल ने अपने वकील के माध्यम से मैक्स अस्पताल के यूरोलोजिस्ट डा. आरएस राय के खिलाफ स्थायी लोक अदालत में केस दायर कर दिया। उन्होंने बताया कि अदालत में अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी। वहीं, डा. आरएस राय ने बताया कि मरीज बेलवाल ने उनसे स्टंट जरूर डलवाया था, मगर इसके बाद उन्होंने चेकअप के लिए फालोअप नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें