फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली में पटाखों की पांच दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दिवाली के दिन रविवार दोपहर ढकोली की गुरु नानक कॉलोनी की मुख्य मार्केट में पटाखों की दुकानों में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक साथ पांच दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दुकानों में बिक्री के लिए रखा लाखों रुपये का पटाखों का स्टॉक भी नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2 से ढाई बजे के बीच ढकोली पुलिस थाने के ठीक सामने सजी पटाखों की दुकानों में अचानक आग लग गई। उस समय दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ रही थी। देखते ही देखते आग ने आसपास की पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पटाखों में आग लगने के कारण लगातार धमाके होने लगे और पूरा बाजार धमाकों की आवाज से गूंज उठा। अचानक हुई घटना से दुकानदारों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।
आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित दूरी बना ली। पटाखों के लगातार फूटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दमकल कर्मचारियों के लिए भी आग बुझाना चुनौती बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने पानी की तेज बौछारों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य दुकानों व रिहायशी क्षेत्र में फैलने से रोक लिया।
विज्ञापन

इस हादसे में पांचों दुकानें पूरी तरह जल गईं और उनमें रखा पटाखों का सामान नष्ट हो गया। दुकानदारों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। त्योहार के दिन हुई इस घटना ने दुकानदारों की खुशियों को मायूसी में बदल दिया।
ढकोली में पहले से तैनात किया गया था फायर टेंडर
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जीरकपुर में आमतौर पर आगजनी की घटनाओं की सूचना मिलने पर वीआईपी रोड स्थित फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां भेजी जाती हैं। हालांकि, ढकोली क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए दीपावली पर विशेष इंतजाम किए गए थे। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने के लिए एक फायर टेंडर अलग से ढकोली में तैनात किया गया था। इसका उद्देश्य आगजनी की घटनाओं में दमकल विभाग की टीम को समय रहते मौके पर पहुंचाकर जान-माल के नुकसान को कम करना था।


आगजनी की सूचना मिलते ही सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया था। दमकल कर्मियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से दुकानदारों के स्टॉल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। -राजीव कुमार, सब फायर अफसर, दमकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें